सेमीफाइनल की बात करें तो ग्रुप-1 की टॉपर इंग्लैंड 10 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम भिड़ेगी तो दूसरी तरफ ग्रुप-2 की टॉपर पाकिस्तान टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ 11 नवंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मैचों का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। जो भी टीम सेमीफाइनल में जीत हासिल करती है तो उसे इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और वह इस खिताब को जीतने वाली टीमों में सबसे प्रबल दावेदर मानी जा रही है।
आने वाले मैचों की समय सारणी-
पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, अबू धाबी, 10 नवंबर को शाम 7:30 बजेदूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे
फाइनल: सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच, दुबई, 14 नवंबर शाम 7:30 बजे
