Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Teddy Day: इस शख्स के कारण मनाया जानें लगा 'टेडी डे', जानें इसका पूरा सच

लाइफस्टाइल
Teddy Day: इस शख्स के कारण मनाया जानें लगा 'टेडी डे', जानें इसका पूरा सच

वैलेंटाइन डे के चौथे दिन लोग बड़े प्यार से टेडी डे मनाते है लेकिन वह इसे मनाने के कारणों के बारे में नहीं जानते हैं। इस डे को मनाने की मुख्य वजह अमरीकी राष्ट्रपति को माना जाता है। लेकिन कई लोग इस दिन लोग किसी खास को प्यार की निशानी के रूप में टेडी गिफ्ट करके मनाते हैं। टेडी बियर को कई मौकों पर गिफ्टस के तौर पर दिया जाता है लेकिन 10 फरवरी को इसे प्यार की निशानी के रूप में दिया जाता है। 

Hijab विवाद पर बोले PM Modi, इसलिए Muslim बेटियां BJP को दे रहीं है वोट

बताया जाता है कि टेडी डे का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर 'टेडी' रूजवेल्ट के कारण पड़ा था। रूजवेल्ट को शिकार करने का शोक था लेकिन जब वह एक बार शिकार करने गए तो भालू की मासूमियत देखकर उन्होंने उसको मारने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने भविष्य में जानवरों को न मारने का फैसला किया। 

इस नेक काम के कारण उनके फैसले का सम्मान करने के लिए एक छोटा सा टेडी बनाया गया। 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिचटॉम ने सबसे पहले आधिकारिक तौर पर टेडी बियर का आविष्कार किया था। लेकिन अब लोग इसे प्यार के प्रतिक के रूप में अपने साथी को गिफ्ट करते हैं।


टेडी को देने से पहले आपको इसके रंग का पता होना चाहिए कि कौन से कलर का टेडी किस प्रकार के भाव को प्रकट करता है। लाल टेडी प्यार की निशानी है तो पिंक टेडी का मतलब आपका प्यार कबूल हो चुका है। नारंगी टेडी और ब्लू टेडी आपका प्यार सामने वाले के लिए बहुत ज्यादा है का संदेश देता है।