Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

करौली हिंसा:भाजयुमो अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, पुलिस से हुई झड़प तो यात्रा रोकी

आपणो राजस्थान
करौली हिंसा:भाजयुमो अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, पुलिस से हुई झड़प तो यात्रा रोकी

करौली हिंसा के बाद सरकार द्वारा दंगाईयों पर सख्त कार्यवाही नहीं करने के कारण बीजेपी ने न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया था। लेकिन इस न्याय यात्रा को करौली पहुंचने से पहले ही रोक दी गई और उनको हिरासत में ले लिया गया। दंगा पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व सांसद मनोज राजौरिया के साथ कई बड़े नेताओं ने इसमें शामिल हुई थे। 

चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये

लेकिन दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ तो पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सूर्या को करौली बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया लेकिन वह करौली जाने के लिए अड़ गए और धरने पर बैठ गए। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ निकले थे लेकिन पुलिस ने उनको जाने से रोक दिया।

​​​​​​​

सूर्या ने कहा- करौली में हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ है और प्रण लिया है या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

इससे पहले बीजेपी के सभी नेताओं ने SMS हॉस्पिटल पहुंचकर हिंसा में घायल हुए मरीजों से मिले और धौलपुर में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा द्वारा से कथित रूप से पीटे गए बिजली विभाग के कर्मचारियों से भी मुलाकात की।