Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दूसरे चरण में मुस्लिम वोटर तय करेंगे बीजेपी और सपा की हार-जीत का फैसला

चुनाव 2023
दूसरे चरण में मुस्लिम वोटर तय करेंगे बीजेपी और सपा की हार-जीत का फैसला

यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, दूसरे चरण में वेस्ट यूपी में वोटिंग हो रही है जो मुस्लिमों का गढ़ माना जाता है, ऐसे में अखिलेश गठबंधन को यहां फायदा मिल सकता है और भाजपा के राह कांटों भरी हो सकती है, जिन 55 सीटो पर मतदान हो रहा है 2017 में सपा ने वहां 15 और बीजेपी ने 38 और कांग्रेस ने 2 सीटे जीती थी, सपा ने RLD के साथ मिलकर जातीय समीकरण में भी बीजेपी को घेरने की तैयारी कर ली है, तो बीजेपी के लिए क्या मुश्किलें खड़ी कर सकती है। पहले चरण का मतदान प्रतिशत 2017 के मुकाबले कम था तो इसका नुकसान सत्ता पक्ष को होता है और इसी वजह से बीजेपी को बाकी चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का ज्यादा प्रयास रहेगा।

आपको बतां दे कि दूसरे चरण की 9 सीटें ऐसी हैं जिनमें मुस्लिम आबादी का वोट 50 प्रतिशत को पार कर गया है, इनमें बेहट पर 55 प्रतिशत मुस्लिम, सहारनपुर देहात पर 53 प्रतिशत मुस्लिम वोट हैं। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी में 55 प्रतिशत व देहात सीट पर 58 प्रतिशत मुस्लिम हैं। बिजनौर की धामपुर पर 55 प्रतिशत मुस्लिम वोट हैं। इनके अलावा नकुड़ सीट पर 40 प्रतिशत, देवबंद में 45 प्रतिशत मुस्लिम हैं। कांठ में 45 प्रतिशत हैं। ठाकुरद्वारा में 40 प्रतिशत हैं। बिजनौर की सदर सीट पर 41 प्रतिशत, चांदपुर पर 40 प्रतिशत, नूरपुर 

38 प्रतिशत, बड़ापुर में 39 प्रतिशत, नहटौर में 45, नगीना में 45 प्रतिशत मुस्लिम हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 55 सीटों में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा को 38 सीट मिलीं थी। दूसरे चरण में बसपा को एक भी सीट नहीं है। इस चुनाव में सपा, राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इन 55 सीटों में से 11 सीटों पर जाट वोट का भी प्रभाव है। शाहजहांपुर, बरेली, बिजनौर व सहारनपुर में दूसरी जाति के प्रत्याशी सपा ने उतारे हैं। ऐसे में भाजपा की राह मुश्किल में फंसनी तय है।

​​​​​​​

सपा के गढ़ में 20 प्रत्याशी मुस्लिम हैं, इनमें मुरादाबाद की सभी 6 सीटों पर सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। सहारनपुर में 2 सीटों पर मुस्लिम उतारे हैं। बिजनौर, रामपुर, बरेली, अमरोहा में 9 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में सपा ने 20 मुस्लिम मैदान में उतारे हैं। वहीं शाहजहांपुर, अमरोहा में जिस बिरादरी का वोट है वहां पर उसी बिरादरी का प्रत्याशी उतारा है।

सपा ने इस मुस्लिम बाहुलय क्षेत्र में 55 सीटों में से 20 पर मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा है, जिसका सीधा फायदा सपा गठबंधन को मिल सकता है, और कहीं ना कही बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है, 2017 में 38 सीटे जीतने वाली बीजेपी क्या अपना वर्चस्व कायम रख पाएगी ये एक चुनौती है,