योगी सरकार की जबरदस्त वापसी के बाद बीजेपी विधायक अपने पुराने रंग में लौट आए है और अफसरों को साफ शब्दों में कहना शुरू कर दिया है कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो उन पर कार्यवाही होगी। लोनी से दोबारा विधायक चुने गए हैं नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है और चुनाव जीतने के बाद उनका पहला बयान ही जमकर वायरल हो रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि लोनी के अधिकारी समझ लें, एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिए। लोनी में राम राज चाहिए, इसलिए दूध-घी खाओ और दंड बैठक करो अगर गाय नहीं है तो वह उनको देंगे। चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि जो लोग अली का नाम लेते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
बुलडोजर बाबा की वापसी के बाद अखिलेश यादव और आजम खान देंगे विधायक पद से इस्तीफा!
विधायक ने कहा था, "अली का नाम लेने वालों को लोनी छोड़ना होगा और चुनाव के बाद लोनी में पूर्ण रामराज्य स्थापित होगा। विधायक ने कहा है कि रामराज्य स्थापित करने की बात सभी करते है लेकिन उनको इस बात का पता होना चाहिए कि राम राज्य में मांस नहीं खाया जाता था।
विधायक ने कहा कि मांस की दुकानों को बंद करने का मतलब यह नहीं है कि पूरी दुकाने बंद होगी वह अवैध रूप से बंद दुकानों को बंद करने की बात कह रहे है। पिछले पांच साल में रही कानून-व्यवस्था वैसी ही रहनी चाहिए। कुछ अधिकारी बदनाम करने का काम करते हैं,लेकिन वह सावधान हो जाएं लोनी में किसी प्रकार का अपराध नहीं होगा। लोनी में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
