Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लखीमपुर में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, चौथे चरणे के मतदान में दिखा भारी उत्साह 

चुनाव 2023
लखीमपुर में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, चौथे चरणे के मतदान में दिखा भारी उत्साह 

यूपी में आज चौथे चरण का मतदान पूर हो चुका है और कुछ सीटों पर मतदान प्रतिशत ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 5 बजे तक 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। चौ​थे चरण में 59 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें 624 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। यूपी में 3 चरणों का मतदान बचा हुआ है और इसके बाद 10 मार्च को परिणाम आएगा।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी मतदान के लिए पुलिस के घेरे में पहुंचे। वोट देने के बाद बाहर विक्ट्री साइन भी दिखाया। बसपा प्रमुख मायावती, मंत्री मोहसिन रजा भगवा,सांसद साक्षी महाराज ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोट लखीमपुर खीरी में पड़े इसके बाद पीलीभीत दूसरे नंबर पर रहा है। इन दोनों सीटों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है और अंतिम समय में वोट प्रतिशत ज्यादा हो सकता है।

​​​​​​​

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कहा, 'झूठ बोलने वाले BJP के लोग वोट मांगने आए हैं, लेकिन इस बार यूपी की जनता उनको लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर देगी। चुनावों में बीजेपी और सपा में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस बार सपा और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने की बात सामने आ रही है।