Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बाप के सामने बेटी तो भाभी से टक्कर लेगा देवर, इस सीट पर दो परिवारों की जबरदस्त जंग

चुनाव 2023
बाप के सामने बेटी तो भाभी से टक्कर लेगा देवर, इस सीट पर दो परिवारों की जबरदस्त जंग

यूपी चुनावों के तीसरे चरण का प्रचार खत्म हो चुका है और अब 20 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण की विधूना विधान सभा सीट पर परिवार के लोगों मेंं ही जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। औरैया की विधूना विधान सभा सीट पर  एक तरफ बेटी अपने पिता से बगावत करके चुनावी मैदान में उतर आई है, दूसरे तरफ देवर ने अपनी भाभी को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतर गया है।

BJP नेता का बयान, चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, लात-जूता कुछ भी कीजिये

विधूना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने सपा में शामिल होने का फैसला किया तो विनय शाक्य की बेटी ने बगावत कर दी। इसके बाद बेटी ने बाप से टक्कर लेने का फैसला किया तो बीजेपी ने रिया को टिकट देकर चुनावी मैदान में उता दिया। इसी वजह से यह सीट जबरदस्त तरीके से लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गयी है। 

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले विधूना से पांच बार विधायक रहे धनीराम वर्मा के छोटे बेटे दिनेश वर्मा ने यहां से दावेदारी की तो उनका टिकट कट गया और दिनेश की भाभी रेखा वर्मा को सपा ने टिकट दे दिया। इस बात से नाराज दिनेश ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया और भाभी को हराने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतर गए।


सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके दिनेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी दो परिवारों को तोड़ेने का आरोप लगाया। सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा और विनय शाक्य दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन हार जीत का फैसला तो जनता तय करेगी। लेकिन सत्ता के लिए परिवार के लोगों में ही जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है जो इस बात की गंवाह है कि सत्ता के लिए कुछ भी करना पड़ सकता है।