यूपी चुनावों के नतीजे आ चुके है लेकिन इन नतीजों के परिणाम राजनीतिक दलों से ज्यादा लोगों की जिंदगी में देखने को मिल रहे है। यूपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है और बीजेपी की जीत को लेकर कई प्रकार की बाते की जा रही है जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि जा रही है कि बीजेपी को गुप्त रूप से मुस्लिम और दलित वोट मिले हैं। हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक मुस्लिम महिला को बीजेपी को वोट देना भारी पड़ गया है और इसकी वजह से उसे तलाक की धमकी मिली है।
Audio Viral: छात्रा बोली, घर पर अकेली हूं आप आ जाओ, बस Number बढ़ा देना मेरे!
बरेली की रहने वाली मुस्लिम महिला ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से शिकायत की है कि उसके पति ने उसको तलाक की धमकी दी है। तलाक देने का कारण भारतीय जनता पार्टी को वोट देना बताया है। महिला का नाम नजमा है जिसने बताया कि उसके शौहर ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया है और इस बार विधानसभा चुनाव में कई मुस्लिम महिलाओं ने खामोशी से भाजपा को वोट किया है। बीजेपी को वोट देने की वजह केंद्र सरकार की ओर से तीन तलाक पर कानून बना है।
नजमा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था लेकिन जब मैंने अपने वोट की बात अपने शौहर को बताई तो वह नाराज हो गए। बीजेपी ने महिलाओं के पक्ष में काफी काम किया है और इसी वजह से इस बार उनको वोट मिला है। मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया और यह कहा कि बीजेपी सरकार मुझे तुझे तीन तलाक देने से रोक नहीं सकती। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन तीन तलाक पीड़ितों की मदद करती हैं।
