खंडहर में तब्दील हो चुकी इमारतें, चारों तरफ सिर्फ धुआं, आग राख से बने हुए निशान ही नजर आ रहे हैं, बड़े मॉल और इमारतों को देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि कभी यहां पर हंसते-गाते चेहरे भी रहते थे ये नजारा है। युद्ध के 39वें दिन भी कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है, इस सबके बीच कुछ महिलाओं के शव भी पड़े दिखाई दे रहे है कहा जा रहा है कि मारने से पहले महिलाओं से बलात्कार किया गया है, रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालतों को लेकर देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
WIFI में Camera लगाकर Hotel में आने वाले पति-पत्नी के बनाए जाते थे अश्लील Video
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. एक तरफ युद्ध चल रहा है तो दूसरी तरफ दोनों देश बातचीत के लिए आगे आए हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है. यूक्रेन की तरफ से जमीन पर लगातार रूस को कड़ी टक्कर दी जा रही है. इसी का नतीजा है कि यूक्रेन की सेना ने एक बार फिर से कीव को अपने कब्जे में ले लिया है, कीव को दोबारा यू्क्रेन के कब्जे में लेने से पहले रूसी सैनिकों ने जो कहर बरपाया है वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. कीव के बुका में पहुंचा जहां रूसी सैनिकों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. बुका सड़कें टूट गईं हैं, रूसी मिसाइल हमलों के बाद बुका की सड़कों के बीचो-बीच विस्फोटक धंस गए हैं,
जिसके कारण सुरंग बन गई है. सड़क पर गाड़ी चलाने, पैदल चलने वाले लोगों को बहुत ही ध्यान से रास्तों से गुजरना पड़ रहा है. क्योंकि बारूद से सड़कों पर जो सुरंगें बनीं है उसमें गाड़ियों के फंसने और गिरने का खतरा है, यूक्रेनी सेना शहर में धीरे-धीरे घुस रही है, कीव में हर तरफ लाशे ही लाशें नजर आ रही हैं और इन लाशों को हटाने से सैनिक भी डर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इन लाशों में विस्फोटक होने का भी खतरा है इसलिए इन्हें हटाने के लिए सेना सावधानी बरत रही है।
यूक्रेन के बुका में एक तरफ इमारतें बर्बाद हो चुकी हैं तो दूसरी तरफ सेना शवों को निकालने में लगी हुई है, रूसी सेना़ की वापसी के बाद से कीव के आसपास के बुका समेत कई इलाकों से अब तक 410 आम नागरिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसकी तादाद और बढ़ सकती है। बुका की सड़कें तो रूसी हमलों के बाद तबाह हो ही गईं हैं, बुका की भयावह तस्वीरें देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि अब यहां पर आम जीवन दोबारा शायद ही शुरू हो पाए।
यूक्रेनी अधिकारियों ने हत्याओं के लिए रूसी नागरिकों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे नरसंहार बताया है वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि मारे जाने से पहले महिलाओं से बलात्कार किया गया और उन्हें जला दिया गया, वहीं अब रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब यूक्रेन की सेना भी बढ़त बनाती नजर आ रही है, यूक्रेन की सेना ने रूस की एयरफोर्स के 8 ठिकाने तबाह करने का दावा किया है।
