Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कप्तानी ही नहीं बल्लेबाजी में भी रोहित ने दी विराट को बड़ी मात, टॉप 10 से हुए बाहर

खेल जगत
कप्तानी ही नहीं बल्लेबाजी में भी रोहित ने दी विराट को बड़ी मात, टॉप 10 से हुए बाहर

भारतीय टीम में कप्तानी को लेकर रोहित और विराट के बीच जो जंग चली उसके बाद कई प्रकार के सवाल खड़े होने शुरू हो गये है। कप्तानी को लेकर विराट ने अपनी बात सबके सामने रख दी है लेकिन इसके बाद उनकी नाराजगी की खबरे चर्चा में बनी हुई है। विराट और रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो रोहित हर प्रकार से विराट पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तोड़ दिया तोड़ भारतीय बल्लेबाजों का ये विश्व रिकॉर्ड

हम अब इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी से हटकर उनके प्रदर्शन की बात करें तो इसमें भी विराट बाजी हारते दिख रहे हैं। पिछले दो साल में विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकाला तो सवाल खड़े होना बनता है। 

साल 2020 में तीन टेस्ट मैच में कोहली के बल्ले से 20 की औसत से केवल 100 रन ही निकले तो साल 2021 में 10 टेस्ट मैच में 483 रन ही बना सकें। विराट के जवाब में रोहित शर्मा ने 11 टेस्ट 900 रन बनाये। 


वनडे में विराट के बल्ले से ज्यादा रन निकले लेकिन मैच कम खेलने के बाद भी रोहित ने अच्छे रन बनाये है। वहीं बात करें टी20 की तो यहां भी रोहित ने ही बाजी मारी है। टी20 विश्व कप में भारत की करारी हार के बाद विराट ने कप्तानी नहीं करने का फैसला किया था लेकिन वनडे की कप्तानी को लेकर उनके मन में थोड़ी कसक रही है। विराट ने रोहित की कप्तानी में खेलने को लेकर किसी प्रकार की नारजगी को गलत बताया है और कहां की रोहित टीम के अहम खिलाड़ी है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट टॉप 10 से बाहर हो गये है जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं। टॉप 5 में केवल रोहित शर्मा और पंत को ही जगह मिली है और विराट टॉप 15 में भी जगह नहीं मिल पायी है।