जब लोग हर दिन मेरे सिर काटने के लिए फतवे जारी करते है तो ऐसी परिस्थिति में अपने आपको मुस्लिम कहने में शर्म आती है। वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में जुड गये है और यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि रिजवी के त्यागी बिरादरी में शामिल होंगे।
रिजवी ने कहा कि कुछ लोग मुझे मारने की तैयारी कर रहे है और मेरी मौत के बाद पार्थिव शरीर को किसी कब्रिस्तान में दफनाने की जगह हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करें और यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद अमीरुल हसन ने वसीम रिजवी का सिर काटककर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था।
