Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

वजन कम करने के दौरान नहीं करें इन फलों का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन

लाइफस्टाइल
वजन कम करने के दौरान नहीं करें इन फलों का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन

आज के समय हर इंसान अपने आपको फिट रखने का प्रयास करता है लेकिन इसमें सभी लोग सफल नहीं हो पाते है। कई लोग तो वजन कम करने के लिए खाना कम खाते है और फलों का सेवन करते है लेकिन इसके बाद भी उनका वजन कम नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जो आपके वजन को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।

Kashmiri पंडितों के खूनी दरिंदे Yasin malik को मिली उम्रकैद की सजा!

फल और सब्जियां का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है और हर इंसान को सुबह ब्रेकफास्ट में 1 फल जरूर खाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियां खाने से हृदय रोग के साथ कैंसर का खतरा भी कम होता है। लेकिन जो लोग वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो उनको फलों का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कौनसे फल के खाने से वजन बढ़ेगा। 


वजन कम करने के दौरान सेब, जामुन, अंगूर, रसबैरी जैसे फलों का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आम, खरबूजा, अनानास को खाने से दूरी बनानी होगी क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है। वजन कम करने वाले लोगों को आम-केला नहीं खाना चाहिए लेकिन वजन बढ़ाने वाले लोग इनका सेवन कर सकते हैं। वजन कम करने वाले लोगों को बाजार का खाना भी कम इस्तेमाल करना चाहिए।