Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

होटल में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े पति पर पत्नी ने बरसाए जूते-चप्पल, देखें वीडियो

क्राइम
होटल में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े पति पर पत्नी ने बरसाए जूते-चप्पल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में किसी अन्य महिला के साथ होटल में रोमांस करना शादीशुदा शख्स को भारी पड़ गया. दरअसल, जब बंद कमरे में शख्स महिला के साथ रोमांस कर रहा था तो अचानक से उसकी पत्नी वहां आ धमकी. पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखते ही वह बौखला गई और चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. पत्नी ने पति के साथ-साथ उस महिला को भी चप्पल के पीटा.

नहाती हुई लड़कियों के Video कैसे बनाती थी MBA छात्रा, कैसे हुआ खुलासा!

मामला दिल्ली गेट इलाके का है. देवरी रोड के रहने वाला दिनेश गोपाल नामक शख्स अस्पताल में नौकरी करता है. उसकी पत्नी ने नीलम ने आरोप लगाया कि दिनेश का अवैध संबंध एक महिला के साथ है. जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. इसी बात से परेशान होकर नीलम मायके जाकर रहने लगी सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में है.

​​​​​​​

नीलम अपने भाई के साथ तुरंत होटल पहुंची. जैसे ही वह कमरे में गई तो देखा कि दिनेश दूसरी महिला के साथ था. गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा.