Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एनिवर्सरी पर पति से बनाए शारीरिक संबंध, फिर आशिक के साथ मिलकर काट दिया पति का...

क्राइम
एनिवर्सरी पर पति से बनाए शारीरिक संबंध, फिर आशिक के साथ मिलकर काट दिया पति का...

अवैध संबंधों के कारण एक बार फिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर सच छूपाने के लिए ड्रामा करना शुरू कर दिया। लेकिन कहावत है कि सच को ज्यादा दिनों तक दबाया नहीं जा सकता और इस घटना में भी ऐसा ही हुआ। दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के युवक ओमप्रकाश गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के कम समय में पूरी साजिश का खुलासा कर​ दिया है।

एकतरफा प्यार में लड़की ने छोड़ा खाना-पीना, लड़का पहुंचा थाने!

पुलिस ने इस मामले मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है और दोनों ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी  और प्रेमी शादी के बाद भी अवैध संबंध बना रहे थे और पति प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

हत्या वाले दिन मृतक का पिता अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था और इसका फायदा उठाकर मृतक की पत्नी ने नशे की गोलियां सब्जी में मिला दी और इसके खाने के बाद मृतक और उसकी मां अचेत हो गए। इसके बाद प्रेमी में आया तो उसने कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।


हत्या वाले दिन शादी की सालगिरह थी और इसी वजह से उसने पति को खुश होने का दिखावा किया। इसके बाद उसने हत्या से पहले पति से शारीरिक संबंध भी बनाए और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को संदेह हुआ जब रसोई के पास नशीली गोलियों के रैपर मिले तो पूछताछ में मृतक की मां ने बताया कि उस दिन जल्दी नहीं उठी और शरीर में कमजोरी हुई।