पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। युवक की सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में दशहत मच गई और इस घटना को अंजाम देने के लिए पत्नी ने शातिर तरीके से एक साजिश के तहत प्रेमी को पाने के लिए पति को ठिकाने लगा दिया।
यह घटना धनियाखाली इलाके की बताई जा रही है जहां रहने वाली एक महिला का शादी के बाद से ही अवैध संबंध थे। इस वजह से महिला का और उसके पति के बीच विवाद होता रहता था। महिला का प्रेमी भी महिला के घर आता रहता था और इसी वजह से उसका पति उससे झगड़ा करता था।
राजस्थान का श्रापित गाँव , क्यूँ हुआँ रातों रात वीरान
महिला अपने पति से छूटकारा पाना चाहती थी और प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इस वजह से उसने एक रात साजिश रची और घर पर शराब पार्टी का आयोजन किया जिसमें उसका प्रेमी भी शामिल हुआ। इस दौरान पति को ज्यादा शराब पिलाई और फिर मौका देख महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लोहे के तारे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को बोरे में डालकर कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को इस घटना के बारे में पता नहीं चले।
लेकिन कहावत है कि झूठ को कितना भी दबा लो उसका सच जरूर सामने आता है। पुलिस ने कुंए से शव को बरामद किया तो उसकी पहचान महिला के पति के रूप में हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी से जब पूछताछ की तो सच से पर्दा उठ गया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया जहां से कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
