शादी एक ऐसा बंधन होता है जो सात जन्मों के लिए होता है लेकिन कई लोगों को शादी केवल एक समझौता मानते है। अगर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो अलग होने का फैसला कर लेते है और फिर दूसरे पार्टनर की तलाश में लग जाते है। लेकिन कई बार लोग दो से तीन शादी कर लेते है लेकिन इसके बाद उनका जीवन अच्छा नहीं चलता है तो वह इसे अपनी खराब किस्मत कहकर अकेले रहना पसंद करते है।
Big Story: एक लड़की की वजह से 42 साल क्यों बंद रहा Railway station #hauntedstories
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब तक 11 बार शादी कर चुकी है और 12वीं शादी की तैयारी में लग गई है।
52 साल की मोनेट डियास, अमेरिका के ऊटा की रहनेवाली हैं और वह इंटीरियर डिजाइनर का काम करती है। इस महिला ने एक शो में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है कि कैसे उसने इनते लोगों से शादी रचाई है।
डियास ने 2-3 बार शादियां की तो लगा की यह उनके लिए सही पार्टनर नहीं था लेकिन इसके बाद यह सिलसिल चलता ही रहा है और 10 से ज्यादा ऐसा हुआ तो लगा की उनको अभी तक सच्चा प्यार मिला ही नहीं है। वह जब तक अपने सच्चे प्यार को नहीं पा लेती तब तक शादी करती रहेगी और विश्वास है कि उनको जल्द उनका सच्चा पार्टनर मिलेगा।
