महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है और कई बार महिलाओं को प्रेम प्रंसग में फंसाकर उनके साथ रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला बांदीकुई थाने में आया है जहां एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
बीवी से परेशान पतियों ने खोला आश्रम, बोले 7 सेकंड भी नहीं रह सकते अपनी पत्नी के साथ
महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया और इसके बाद दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने जयपुर वीकेआई में अपने दोस्त से मिलकर भी उसका रेप करवाया तथा अश्लील वीडियो भी बनाए थे। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।
महिला पति से मनमुटाव के चलते वह अपने पीहर में रह रही थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान उस युवक से हो गई। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसे जयपुर ले गया और वीकेआई क्षेत्र में किराए पर रहने लगा।
वह फैक्ट्री में काम करती थी और वह शराब पीकर रूम में रहता था। उसने एक दिन चाकू की नोक पर अपने दोस्त के साथ उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो क्लिप बना लिए और उनको वायरल करने की धमकी देकर उसका रेप करते रहें। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पड़ोस में रहने वाले एक महिला का शोषण कर रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
