Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इलाज कराने आई महिला का किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर..

क्राइम
इलाज कराने आई महिला का किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर..

राजस्थान में इन दिनों महिलाओं के साथ हो रहे रेप के मामलों में कमी नहीं आ रही है और इसी वजह से पूरा प्रदेश शर्मशार हो रहा है। हाल ही में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने की घटना को अंजाम दिया है।

आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!

बताया जा रहा है कि अस्पताल का अस्थाई नर्सिंग कर्मी ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद  पीड़िता ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार रात इलाज के लिए आई एक महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।


इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने महिला के भाई को वहां से जाने के कहा और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत अवस्था में दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है और वह कह रहे कि अस्पताल में महिला सुरक्षित नहीं है तो फिर इलाज के लिए कहा जाए।