यूरोप के जर्मनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट ने एक महिला को छह महीने की सजा सुनाई है, लेकिन हैरान कर देने वाला क्या है तो हम आपको बतां दे कि कोर्ट ने इस महिला को एक कंडोम में सुई से छेद करने की वजह से ये सजा सुनाई है, कोर्ट ने यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया है, इस तरह का ये पहला केस है जिसमें किसी महिला को सजा दी गई हो।
भगवान शिव की तरह PM MODI ने पीया झूठ का जहर!
मामला एक 39 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में थी। दोनों लोग पिछले साल ऑनलाइन साइट के जरिए मिले, जिसके बाद दोनों लोगों के बीच सेक्शुअल रिलेशनशिप शुरू हो जाता है। फिर महिला को अपने पार्टनर से प्यार हो गया और उसके लिए अपनी फिलिंग बनाने लगी, लेकिन यह जानती थी कि वह इस सीरियस रिश्ते में नहीं रहना चाहता था। इसके बाद 39 वर्षीय महिला ने फिर गुपचुप तरीके से कंडोम में छेद कर दिया, जिसे उसके पार्टनर ने इस्तेमाल किया।
इतना ही नहीं कुछ दिन के बाद जब उसे लगा कि वो प्रेग्नेंट हो जाएगी तो महिला ने खुद पुरुष को वॉट्सऐप पर मैसेज करके बता दिया कि उसने जानबूझ कर कॉन्डम में छेद किया था। यह जानने के बाद पुरुष ने अपने साथी के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद कोर्ट ने महिला को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए उसे 6 महीने की सजा सुनाई।
