सोशल मीडिया के इस दौर में सेक्सटॉर्शन जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण कई लोगों से लाखों रूपए हड़प लिए जाते है। इस गंदे खेल में फंस जाने के बाद बदनामी के डर से कई लोग इसकी पुलिस में शिकायत भी नहीं करते है और इस वजह से ऐसे अपराधियों के हौसले बड़े जाते है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के ठाणे में देखने को मिला जहां एक महिला ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा लिया।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक शख्स सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ है। पीड़ित ने बताया कि मार्च में वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आया था उसने जैसे ही फोन उठाया तो एक महिला बात करने लग गई। थोड़ी देर बात करने के बाद कॉल के बीच में उसने अचानक से कपड़े हटा दिए और न्यूड हो गई तो पीड़ित शख्स ने फोन काट दिया।
इस दौरान उस महिला ने उसका वीडियो बना लिया और कुछ दिन बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करनी शुरू दी। पीड़ित ने बदनामी के डर से और धमकी के कारण आरोपियों को 6 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे धमकी दे कर पैसे मांगे लगे तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
महिला ने उसके पास एक वीडियो और कुछ स्क्रीन शॉट भेजे और दिल्ली पुलिस आयुक्त के नाम की धमकी दी। महिला ने कहा वह सेक्स रैकेट चलाती है और उसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।
