Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विदेश में शादी का सपना देखने वाली 500 से ज्यादा लड़कियों को ठग चुकी है ये गैंग

मध्य प्रदेश
विदेश में शादी का सपना देखने वाली 500 से ज्यादा लड़कियों को ठग चुकी है ये गैंग

विदेशी लड़के से शादी का सपना देखने वाली 500 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फसाने वाली एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग ने देश के कई राज्यों में ठगी का खेल खेला है जिसमें वह लड़कियां फसती थी जो विदेश में शादी करने का सपना देख रही थी। नाइजीरियन गैंग ने देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में 600 से ज्यादा लोगों से करोड़ की ठगी को अंजाम दिया है।

India में Corona की Fourth Wave की आशंका

इस गैंगा का निशाना वह लड़कियां होती थी, जिन्हें NRI दूल्हे की तलाश होती थी। पुलिस ने जब गैंग को पकड़ा तो उनके पास दर्जनों मोबाइल फोन के साथ 2000 से ज्यादा लोगों के नंबर मिले हैं। इस गैंग ने बताया कि भारतीयों को ठगना आसान होता है वह बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं।

इसके लिए हम मेट्रिमोनियल वेबसाइट से नंबर सर्च करते थे और इसके बाद उनको अपने जाल में फसाते थे। हम  NRI प्रोफाइल बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करते थे और इसके बाद वॉटसऐप पर उनके नंबर लेकर चैट शुरू करते थे। हम इंटरनेशनल सिम से बात और चैटिंग करते थे।


शादी से पहले सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने उनसे पैसे मांगते थे और इसमें हमें लाखों रूपए मिल जाते थे। पुलिस के अनुसार ठगी का शिकार लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है और उसने बात की जा रही है।