आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड टीबी डे मनाया जा रहा है और यह समस्या पूरी दुनिया में फैली हुई है। इस बीमारी के कारण लोगों की जान तक चली जाती है और इसी वजह से इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कई प्रकार की उपाय किए जा रहे है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज समय रहते कर लिया जाए तो सही होता है लेकिन थोड़ी से लापरवाही आपकी जान ले सकती है। टीबी बैक्टीरिया से होनेवाली बीमारी है जो हवा के जरिए दूसरों को संक्रमित कर सकती है।
मंदिरों के बाहर अब Muslim नहीं लगा सकेंगे दुकान!,VIDEO
टीबी के सामन्य लक्षण
टीबी का सामन्य लक्षण खांसी है जो लंबे समय तक चलती है तो आप इसे अनदेखा नहीं करें। टीबी में खांसी सूखी नहीं होती है और इसके साथ मेल बाहर निकलता है।
खांसी के साथ खून का आना टीबी का प्रमुख लक्षण है।
तेजी से वजन कम होना भी टीबी का लक्षण है।
ज्यादा समय तक थकान का बने रहना भी टीबी का कारण होता है।
पसीना लगातर आना और रात में नींद नहीं आना भी कारण है।
भूख ना लगना और चक्कर आना भी टीबी का कारण है।
टीबी के लक्षण दिखते ही तुरंत इसका इलाज शुरू कर देना ही इसी बीमारी का सबसे कारगर इलाज होता है। इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए आपको 6 महीने के कोर्स की जरूरत होती है। इस बीमारी का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भी स्थानांतरण होता रहता है।
