Tuesday, 6 October 2026
अभी का दौर

पहली बार सीएम योगी ने मथुरा विवाद पर दिया ये बड़ा बयान, जल्द होगा

उत्तर प्रदेश
पहली बार सीएम योगी ने मथुरा विवाद पर दिया ये बड़ा बयान, जल्द होगा

यूपी चुनावों से पहले सीएम योगी अपने अंदाज में चुनावी रैलियां कर रहे है और यूपी की जनता को कई बड़ी सौगाते दे रहे हैं। यूपी के चुनावों में पहले राम मंदिर को लेकर जमकर राजनीति होती थी लेकिन अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो कई नेता मथुरा को लेकर अपनी बात रख रहे है। राम मंदिर की तरह ही मथुरा विवाद भी इन दिनों यूपी चुनावों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम योगी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी में विश्वनाथ धाम का भव्य निर्माण शुरू हो गया है तो ऐसे में मथुरा वृंदावन का विकास कैसे छूट सकता है।

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने सांड और साइकिल पर किया 5 लाख का ऐलान,जानें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता से वादा किया उसे पूरा किया है और अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से शुरू हुआ है। काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रुप लेने जा रहा है। इस दौरान योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा रोकने और दंगाइयों को बढ़ावा देती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो रामभक्तों पर गोली चलाने वालों से मंदिर निर्माण की उम्मीद कैसे की जा सकती है। सपा के राज में कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक, कांवड़ यात्रा पर रोक और मंदिर बनाने में बांधा खडी करने का प्रयास किया जाता था। हमने मंदिरों का विकास करने के लिए किसी को परेशान नहीं किया और आने वाले समय भी ऐसा ही होगा।


सपा और बसपा के लिए प्रदेश से ज्यादा अपने परिवार का विकास अच्छा लगता था। पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए बहुत प्रयास किया है और उनका सपना है कि यूपी पूरे देश के लिए एक मॉडल बनकर उभरे। मथुरा विवाद को लेकर बीजेपी नेताओं ने कई बयान दिए है और इस बार बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में मथुरा को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।