राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी दलों ने अपना शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं। इस बार प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है। इस क्रम में आज जयपुर में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिरंगा रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है।
इस दौरान उन्होंने ने वीरांगनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। हम दिल्ली में शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए देते हैं और अगर देवर की नौकरी की मांग है तो इसमें गलत क्या है। शहीद के परिवार से किसी को नौकरी मिलेगी तो गलत नहीं है।
Gehlot सरकार बना रही हैं डर का माहौल - Ramlal Sharma
केजरीवाल और भगवंत मान सांगानेरी गेट से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। इस बार आप 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और राजस्थान में वह बड़ी घोषणा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस राजस्थान में मिलकर जनता को लूट रही है लेकिन इस बार उनका यह खेल खत्म हो जाएगा। इस रैली में भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली जिसे देखकर लग रहा है कि राजस्थान में आप बड़ा खेला कर सकती है।
