हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ शुरू हो गया है और इस महीना का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इस महीने में देवता भी 4 महीने के लिए आराम करने चले जाते है। इस वजह मांगलिक कार्यो पर रोक लग जाती है। आषाढ़ मास 05 जून से 04 जुलाई तक रहेगा और 04 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा।
आषाढ़ में देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और 4 महीने बाद उनकी आंख खुलती है। भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने से आपको मनचाहा फल मिल सकता है। लेकिन इस महीने में आप कुछ ऐसे काम करते है तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आषाढ़ माह धार्मिक महत्व
1. भगवान विष्णु का महीना भी कहा जाता हैं और इस दौरान पूजा-अर्चना करने से अच्छा फल मिलता है।
2. योगिनी एकादशी का व्रत करने से बहुत बड़ा पुण्य मिलता है।
3. देवशयनी एकादशी पर विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं जिसके बाद से 4 महीनों तक मांगलिक कार्य बंद हो जाते है।
4. गुरु पूर्णिमा का पर्व भी आता है।
Rajasthan की महिला Priyanka Gandhi के लिए महत्वपूर्ण नहीं- Diya Kumari
आषाढ़ माह में ध्यान रखें इन बातों का
- इस महीने में ज्यादा से ज्यादा अच्छे काम करें।
- इस दौरान आप जितना दान करेंगे उतना अच्छा होगा
- महिलाओं के साथ किसी प्रकार का अत्याचार नहीं करें।
- सभी मांगलिक कार्य पूरा करें फिर 4 महीने शुभ समय नहीं होगा।
दान का विशेष महत्व
गुरु पूर्णिमा के दिन आप अपने गुरु की बात को मानें और ज्यादा से ज्यादा दान करें।
इस महीने में दान और ध्यान का विशेष महत्व होता है।
