Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मरते दम पर जेल में सड़ेगा अतीक अहमद, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

दिल्ली-NCR
मरते दम पर जेल में सड़ेगा अतीक अहमद, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी करार दिया है। अतीक के भाई अशरफ समेत 7 को बरी किया।

यूपी के सबसे बड़े माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की कोर्ट ले जाया जाएगा। जेल के मुख्य गेट के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जेल में बंदियों से मुलाकात बंद है। 28 फरवरी 2006 को हुए उमेश पाल के अपहरण केस में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी और अतीक समेत कुल 10 आरोपियों पर फैसला आएगा है। 

कैसे मनाए माँ कालरात्रि को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

अतीक को अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया है। इस दौरान उसके परिवार ने एकाउंटर के आशंका जताई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।  अपहरण करने वालों पर ही हत्या का आरोप लगा है। धारा 364 में फांसी की सजा का प्रावधान भी है। उमेश पाल की हत्या भी हो चुकी है और हत्या का आरोप भी अपहरण कराने वालों पर लगया जा रहा है। 10 साल की कैद से लेकर फांसी तक की सजा होने का दावा किया जा रहा है।

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल के दो गनर्स की मौत हो गई थी और उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आज का दिन अतीक के बहुत अहम होगा और कोर्ट के फैसले पर पूरे देश की नजरे टिकी हुई है।