Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को नहीं मिली भीड़, थिएटर रहे खाली

फिल्मी फीवर
बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को नहीं मिली भीड़, थिएटर रहे खाली

कोरोना काल के बाद एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही है और कई फिल्मे कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन कई फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे है जिसके कारण वह अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है।  हाल ही में अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म भीड़ दर्शकों की भीड़ जमा नहीं कर सकी।  

मौत के मामले में मिला इंसाफ

लॉकडाउन पर बनी ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं और ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई बहुत कम रही थी। रिलीज के एक सप्ताह के बाद भी कुल कमाई 2 करोड़ के पार पहुंची है।24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  भीड़ की कहानी साल 2020 के कोरोनाकाल के दौरान जो घटनाएं हुई उसको लेकर इस फिल्म में बताया गया है।

इस फिल्म की तुलना में मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और तू झूठी मैं मक्कार भी  बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर के साथ पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा का शानदार अभिनय देखने को मिला है।