Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बीजेपी अध्यक्ष जोशी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

आपणो राजस्थान
बीजेपी अध्यक्ष जोशी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पदभार संभालते ही कांग्रेस के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के बिखराव पर बयान दिया था और इसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया है।  जोशी ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर देख लेना चाहिए क्योंकि 5 साल से उकनी लड़ाई में प्रदेश की जनता को नुकसान उठाना पड़ा है। उनके विधायक ही मंत्री पर आरोप लगा रहे है और वह लोग बीजेपी को एक होने की नसीयत दे रहे है। जनता सब जानती है और चुनावों में वह इसका जवाब देगी। हमारी पार्टी बहुत बड़ी है और नेता भी बहुत है लेकिन फिर भी हम एकजुट है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
जोशी ने राइट टू हेल्थ बिल मामले में  सरकार को बैठकर निर्णय निकालना चाहिए था लेकिन सरकार ने गलत रवैया अपनाया। संवेदनशील नहीं हुई तो आम जनता को खामियाजा भुगतना पड़ा था। जोशी ने जयपुर बम ब्लास्ट मामले में भी कांग्रेस पर सवाल उठाए।

जोशी ने कहा कि राजस्थान शांत प्रदेश रहा है लेकिन कांग्रेस के काल में यह शांति बिगड़ रही है। धर्म के नाम पर हिंसा होती है और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होती है। राजस्थान के लिए दुर्भाग्य है कि हनुमान जयंती और रामनवमी पर शोभायात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है जो तुष्टिकरण को दर्शता है।