Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सोनिया गांधी मांगे माफी, इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा

देश विदेश
सोनिया गांधी मांगे माफी, इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा

कर्नाटक चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पहली बार रैली को संबोधित करने के बाद सोनिया गांधी ने ऐसा बयान दिया जिसको लेकर बीजेपी चुनाव आयोग के पास चल गई।

रैली खत्म होने के उनके सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को सोनिया गांधी का मैसेज। उनकी कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी। इस बयान को लेकर बीजेपी का एक शिष्टमंडल चुनाव आयोग से मिला और सोनिया गांधी पर कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी नेता ने कहा संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात करने गलत किया है। इस गलती के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इस बयान को लेकर पीएम मोदी ने भी कहा कांग्रेस  कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं तो उनको पता होना चाहिए कि देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। उनका बयान साफ करता है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की बात कह रही है। लेकिन मुझे नहीं पता टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतने बड़े स्तर तक पहुंच गई है।

कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत- Pankhuri Pathak

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होगा तो आज प्रचार का अंतिम दिन है। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलवार हो गई है। कर्नाटक चुनावों में बीजेपी फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।