हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का सूपडा साफ हो गया है और लोकसभा समेत तीन विधानसभा सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक सीट से तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पायी।
राजस्थान में हुए दो विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो एक सीट तो बीजेपी का गढ़ बताई जा रही थी। राजस्थान की जीत कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी है क्योंकि पायलट—गहलोत की गुटबाजी को लेकर जो चर्चा थी उस पर भी विराम लग गया है और इस जीत के बाद कांग्रेस के नेता 2023 में फिर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
असम के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सभी पांच सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की है। असम बीजेपी का सबसे बड़ा गढ़ बन गया है और कांग्रेस के लिए यहां अपनी पकड़ बनाना बहुत मुश्किल है।
कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के खाते में विधानसभा की एक-एक सीट गयी है।
हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर अभय चौटाला की जीत से बीजेपी—जेजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
बिहार में हुए दो विधानसभा सीटों पर जेडीयू कैंडिडेट की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की है।
