चैत्र नवरात्रि का महापर्व कल से शुरू होने जा रहा है और पहले चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में नया साल् कहा जाता है। चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है और फिर 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग—अलग रूपों की पूजा की जाती है। 22 मार्च दिन बुधवार से लेकर 30 मार्च दिन नवरात्रि का पर्व है। आइए जानते है नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहर्त और इसके नियम
Doctors पर लाठी Charge करना गलत - Pratap Singh Khachariyawas
घटस्थापना का मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यानी घटस्थापना के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद भी मुहूर्त रहेगा लेकिन यह सबसे शुभ मुहूर्त है।
घटस्थापना की विधि
घटस्थापना के दौरान कुछ विशेष नियमों को ध्यान रखा जाता है। सबसे पहले चौकी सजाने के लिए लाल रंग का कपड़ा बिछाकर देवी मां की मूर्ति की स्थापना करें और इसके बाद गणेश जी का ध्यान करें और कलश स्थापना करें। इसके लिए आपको कलश में जल भरना होगा, एक लौंग का जोड़ा, सुपारी हल्दी की गांठ, दूर्वा और 1 रुपए का सिक्का डाल दें।
मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी
पहला दिन 22 मार्च 2023, बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन 23 मार्च 2023, गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन 24 मार्च 2023,शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
चौथा दिन 25 मार्च 2023, शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
पांचवां दिन 26 मार्च 2023,रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
छठवां दिन 27 मार्च 2023,सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
सातवं दिन 28 मार्च 2023, मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन 29 मार्च 2023,बुधवार: मां महागौरी
अंतिम दिन 30 मार्च 2023, गुरुवार: मां सिद्धिदात्री
