अप्रैल में सूर्य ग्रहण के बाद अब वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 5 मई दिन शुक्रवार को लगेगा और इसके कारण कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
5 मई को चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 40 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे से ज्यादा की रहेगी। सूर्य ग्रहण के तरह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण अफ्रीका, अटलांटिक,यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर नजर आएगा।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
इसके बाद भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। ग्रहण काल से कुछ घंटों पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान सभी मंगल कार्यो पर पाबंदी लग जाती है। इस दौरान महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जो मां बनने वाली है। इस ग्रहण का असर भारत में किसी प्रकार से नहीं होगा जो एक राहत की खबर है।
