Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खतरे की घंटीः कोरोना का भूत फिर डराने लगा, मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी

देश विदेश
खतरे की घंटीः कोरोना का भूत फिर डराने लगा, मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जिस तरह से बरपा था उसके बाद से लेकर अब तक उसकी मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन एक बार फिर भारत में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी होती दिख रही है। 

अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां भी हालात अब बिगड़ने शुरू हो गए है और इसी वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को सर्तक रहने की आदेश जारी कर दिए है। कोरोना काल में दिल्ली और मुंबई इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे और एक बार फिर इन्हीं जगहों पर कोरोना के मरीज ज्यादा मिलने लगे है।

एक और exam पर संकट!! क्या रोक लगेगी STATE ELIGIBILITY TEST ( SET )पर ? खटखटाया Highcourt का दरवाजा

पिछले 6 महीनों के बाद कोरोना के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है जो चिंता का विषय है।  बीते 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है तो नए मरीजों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा हो गया है। देशभर में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई और अन्य राज्यों से भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मामलों की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस 1700 से ज्यादा पहुंच गए है। राजस्थान में सीएम गहलोत और पूर्व सीएम राजे भी कोरोना की चपेट में आ चुके है जो चिंता का विषय है। इस वायरस का असर ज्यादा होना मौसम में बदलाव भी हो सकता है।