Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

न्यूड फोटो देखने के लिए खून के प्यासे हुए दो दोस्त, फिर पत्थर से... 

क्राइम
न्यूड फोटो देखने के लिए खून के प्यासे हुए दो दोस्त, फिर पत्थर से... 

राजस्थान में इन दिनों अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इसी वजह से देश में अपराध के मामलों में नंबर पर राज्य बना हुआ है। लेकिन इस बार अपराध की सनसनीखेज खबर धौलपुर से आई है जहां एक दोस्त दूसरे दोस्त का खान का प्यास हो गया और एक फोटो के चक्कर में दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस को धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के बरौली गांव के पास जंगल में शव मिलने की सुचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान रामचंद्र के रूप में करते हुए हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक के दोस्त ने ही शराब के नशे में न्यूड फोटो शेयर करने की बात को लेकर झगड़ाा शुरू हो गया। इसके बाद उसने अपने ही दोस्त की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और इसके लिए टीम बनाई गई। पहले तो मृतक की पहचान की गई और इसके बाद हत्या के कारण का खुलासा किया। साइवर सेल की मदद से घटना का खुलासा होने में ज्यादा सहायता मिली।

Sukesh Chandrashekhar के Letter ने फिर बढ़ाई Arvind Kejriwal की मुश्किलें

पुलिस ने बताया कि मृतक एवं आरोपी में अश्लील फोटो आदान प्रदान करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शराब के नशे में बहस के दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज हो रखा है और वह जमानत पर बाहर आया था।