Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

 मौत के डर से सलमान खान छिपे रहे घर में!

फिल्मी फीवर
 मौत के डर से सलमान खान छिपे रहे घर में!

ईद आई और चली भी गई. लेकिन इस ईद सलमान खान के फैंस को ईदी नहीं मिल पाई. उन्हें अपने बजरंगी भाईजान की एक झलक के दीदार नहीं हो पाए. शाहरुख खान ने अपने फैंस कोघर की बालकनी में आ कर ईद की मुबारकबाद दी , पर सलमान खान ने एक झलक अपने फेंस को नहीं दिखाई. ऐसे में बड़ा सवाल ये है आखिर क्यों ईद के दिन सलमान खान 'ईद का चांद' हो गए? क्यों सलमान खान ने ईद के दिन सालों पुरानी परंपरा तोड़ी और फैंस से रूबरू नही हुए . सलमान खान पब्लिक में आना नजरअंदाजकर रहे हैं  शायद उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी .


आपको बता दे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स की टीम तैनात की गई है. घर के बाहर सिक्योरिटी पूरी तरह से टाइट है. सलमान की बिल्डिंग और आस पास के इलाकों में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ये भी सुनने में आया है कि स्पेशल फोर्स के ऑफिसर्स सलमान के साथ उनकी फिल्मों के सेट पर भी मौजूद रहते हैं.

भाई की लाश को गोद में लेकर बैठा रहा 8 साल का मासूम, और उड़ाता रहा मक्खियां

वही इन सब के बिच एक बात और निकल कर सामने आई हैं कि सलमान ही नहीं सलमान के वकील हस्तिमल सारस्वत को भी जान से मारने की धमकी मिली है.