1 दीपावली के दिन आप तेल और गुड का दान जरूर करें और ऐसा नहीं करने पर आप पर शनि का बूरा प्रभाव हमेशा बना रहता है। इस दिन घर के सभी सदस्य एक साथ मिलकर सुबह के समय हनुमान जी की पूजा जरूर करें।
2 दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर अंकित करें लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों ना कि बाहर की तरफ।
3 इस दिन पूरे घर को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए साथ में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाये।
4 दीपावली के दिन अपने घर की लक्ष्मी यानी अपनी मां,पत्नी,बेटी और बहन के हाथों से घर की पूजा करवानी चाहिए ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का आगम जल्दी होता है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं आती।
5 अपने घर के पूजागृह में पानी से भरा कलश जरूर रखना चाहिए जिसके कारण आपके घर में कभी भी अन्न व जल की कमी नहीं रहेगी।
आप सभी लोगों को नवतेज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक बधाइयां
