Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ज्यादा पानी पीने से होगी ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके नुकसान

लाइफस्टाइल
ज्यादा पानी पीने से होगी ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके नुकसान

हमारे जीवन में पानी का बहुत महत्व होता है और इसके बीना पृथ्वी पर किसी भी प्राणी का जीवन संभव नहीं है। लेकिन कई आज हम पानी से होने वाले उस नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। पानी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ कई बार आपके लिए नुकसानदायक भी साबित होता है।

CP Joshi ने संभाली Rajasthan BJP की कमान

हमारे शरीर में 50 फीसदी हिस्सा पानी से ही भरा हुआ है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर नुकसान उठाना पड़ता है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से वॉटर पॉइजनिंग और दिमाग से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।

ज्यादा पानी पीने से  दिमाग की कोशिकाओं पर भार पड़ता है जिसके कारण  नींद नहीं आना और सिरदर्द की समस्या होनी शुरू हो जाती है।  ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करने से सोडियम पर बुरा असर पड़ता हैं और सोडियम की मात्रा कम होनी शुरू हो जाती है। एक व्यक्ति को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इसको लेकर कई प्रकार के सर्वे किए गए है। जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला की दिन में 3 से 5 लीटर ही पानी का सेवन करना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।