Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गदर मचाने लौट आया पाकिस्तान का दामाद, दहेज में लाहौर लेने जाएगा तारा सिंह

फिल्मी फीवर
गदर मचाने लौट आया पाकिस्तान का दामाद, दहेज में लाहौर लेने जाएगा तारा सिंह

22 साल पहले सनी देओल की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा रिलीज़ हुई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी... जिसमे सनी देओल के किरदार तारा सिंह को भारतीय सिनेमा के दर्शको ने बेइंतेहा प्यार दिया...... अब वही सनी देओल 22 सालों बाद दोबारा तारा सिंह के किरदार में ग़दर 2 के जरिये धमाकेदार वापसी कर रहे है.... वही बता दे की फैंस सनी देओल की फिल्म गदर-2 बेसब्री से इंतजार कर रहे है..... अब फाइनली फिल्म का टीजर दर्शको के सामने आ चुका है…. 

ग़दर 2 में सनी देओल  जो एक बार फिर से अपने परिवार की खातिर लड़ते हुए नजर आएंगे....... अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' का छोटा सा टीजर बहुत ही धमाकेदार है। इस टीजर की शुरुआत एक वॉइस ओवर के साथ होती है, जिसमें 1971 के दौर को बताते हुए महिला कहती है कि 'दामाद है वह पाकिस्तान का', उसे नारियल दो, टीका लगाओ। वरना इस बार दहेज में वह लाहौर ले जाएगा.....

Rajasthan Politics: BJP में नए लोगों के ज्वाइनिंग पर बोले बीजेपी प्रभारी Arun Singh 

इसी बीच प्रोडक्शन ने ग़दर के सीक्वल के रिलीज़ से पहले ग़दर को एक बार फिर रिलीज़ करने का फैसला किया है उनका मानना है की ग़दर – 2 देखने से पहले ग़दर का रिवीजन हो..और इस फिल्म का टिकट सिर्फ 75 रूपए का रखने का फैसला किया साथ ही, एक के साथ टिकट बिलकुल मुफ्त...आपको बता दे की ग़दर -2, 11 अगस्त को सिनेमा घरो में रिलीज़ वाली है...