राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में बहुत बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सैकड़ों युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस छापेमारी में 60 युवती और 40 युवक इसमें शामिल थे और उनके साथ ही आपत्तिजनक सामान भी मिला है। इनकी संख्या इतनी ज्यादा होने के कारण पुलिस को बस बुलानी पड़ी थाने ले जाने के लिए। पुलिस सेक्स रैकेट में शामिल आरोपियों से पूछताछ करके इसके सरगना का पता कर रही है।
गाजियाबाद में पैसिफिक मॉल बहुत ज्यादा चर्चा में रहता है लेकिन यहां स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की खबर ने तो सबको हैरान कर दिया है। इस मॉल में 1 दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर चल रहे है लेकिन 8 सेंटर में लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर भेजकर वैरीफाई कराया तो खबर सही निकली और इसके बाद छापामार कार्रवाई की गई।
Jaipur News: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर सहित कई जिलों में बरसी राहत
बताया जाता है कि नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों में रहने वाले लोग ज्यादा आते है। कस्टमर यहां स्पा कराने आते थे और उन्हें सेक्स करने का ऑफर दिया जाता था। इस काम में कुछ विदेशी युवतियां भी शामिल है। यह गंदा धंधा कब से चल रहा था और इसके मास्टरमाइंड का भी पता किया जा रहा है। युवक युवतियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद अन्य स्पा सेंटर्स की भी जांच की जा सकती है। पैसिफिक मॉल में कई लोग अपने परिवार के साथ आते है और इस वजह से यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन ऐसी जगह में इतनी बड़ी तादद में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था।
