गर्मियों में तेज धूप एवं उमस की वजह से पसीने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यह एक आम समस्या होती है लेकिन समय के साथ यह परेशानी आपके लिए शर्मिदा का कारण भी बन जाती है। पसीने ज्यादा आने से आपको खुजली की परेशानी हो जाती है। यदि आपको भी गर्मियों में इस प्रकार की परेशानी हो जाती है तो आप घरेलू नुस्खे से इस समस्या का सामाधान पा सकते हैं।
नीम के पत्ते: नीम के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी से स्नान करना होगा। ऐसा करने से आपको पसीने के समस्या तो कम नहीं होगा लेकिन खुजली की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। बताया जाता है की नीम की पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्ते सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने की जगह आप इसको पीसकर रस निकाले लें और खुजली वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको बहुत ज्यादा आराम मिलेगा और त्वचा भी निखार आएगा।
दही: दही का सेवन करने से भी आपको बहुत ज्यादा आराम मिलता है क्योंकि उसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो त्वचा में नमी बनाने का काम करते हैं।
National News: Islam कुबूल करने के बाद Samaira Zarrar ने अंधभक्तों को दिया करारा जवाब
नींबू का रस: नींबू का रस खुजली को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। खुजली वाली जगह पर नींबू का रस लगाएं और इसके बाद उसे सुखने दें। इसके साथ ही आपको हर दिन स्नान करना होगा।
