Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

समय से पहले झड़ने लगे बाल तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं होंगे गंजे

लाइफस्टाइल
समय से पहले झड़ने लगे बाल तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं होंगे गंजे

बालों की समस्या आम समस्या हो गई है और इसके कारण सभी को परेशानी हो रही है। बालों के झड़ने को रोकने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाएं जाते है लेकिन इसके बाद भी उनका झड़ना कम नहीं होता है। इनके झड़ने के कई कारण होते है जिसमें सबसे प्रमुख आपकी जीवनशैली है। पुरुषों के कम उम्र में बाल झड़ने लगते हैं और 40 की उम्र तक कई पुरुष गंजे हो जाते हैं। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आपको कुछ ऐसे टिप्स अपनाने होंगे जो आपको गंजा होने के साथ बालों के झड़ने को रोक देंगे।

एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो ज्यादा चिंता करते है या तनाव में रहते है उनके बाल तेजी से झड़ने लगते है। इसके लिए आपको पहले संतुलित आहार लेना शुरू करना होगा। प्रोटीन और आयरन से भरपूर आहार काफी मदद कर सकता है। कई लोगों को यह समस्या हार्मोन की वजह होती है। आपको बालों को काला और लंबा बनाने के लिए अंडे, पालक और बादाम जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना होगा।

बालों को सुखाने के लिए ड्रायर या केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करना बंद होगा। इसके सेवन से बाल तेजी टूटने शुरू हो जाते है।  शैंपू और अनय प्रॉडक्ट आपके बालों के लिए सही नहीं है। हेयर फॉल से बचने के लिए अंडे की मालिश करनी चाहिए और बादाम जैसे अच्छे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ने बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

बालों की समस्या होना आम बात हो गई क्योंकि सभी लोग बिना डॉक्टर्स की अनुमति के भिन्न—भिन्न प्रकार के तेल और साबुन प्रयोग में लेते है।​ लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा और उचित सलाह से इनका प्रयोग करें।