पथरी की समस्या आत बात हो गई और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा पेट दर्द होता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं करवाया जाता है तो यह भविष्य में आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। किडनी स्टोन के कारण बहुत तेज दर्द होता है और आज हम आपको इससे छूटकारा पाने का सबसे आसान उपाय बताने जा रहे है जिसके मदद से आप घर बैठे ही आराम पा सकते हैं।
कुल्थी दाल: इस दाल के बारे में सभी लोग जानते है और इसका फायदा भी बहुत ज्यादा होता है। अगर आपको पथरी की समस्या है तो आपको इस दाल का सेवन हर दिन करना होगा और इसका सेवन आप कई प्रकार से कर सकते है। इसको पानी में भिगोकर या इसकी रोटी बनाकर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी कर सकते हैं।
खट्टे फल: अगर आपको पथरी की समस्या बार-बार होती है तो आपको आंवला, संतरा, मौसमी और नींबू जैसे खट्टे फलों को अपनी डाइट में इस्तेमाल करना होगा। खट्टे फलों का इस्तेमाल करने से स्टोन्स आसानी से टूट जाता है जिसके कारण पथरी की समस्या भी खत्म हो जाती है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
नमक: इसके साथ आपको नमक का इस्तेमाल कम करना होगा क्योंकि इसके सेवन से स्टोन का निर्माण होता है। आगे चलकर वह किडनी स्टोन का रूप ले लेता है।
फास्ट-फूड: आज के समय हर कोई फ्रेंच फ्राइज और बर्गर खाना पसंद करता है लेकिन एक निश्चित मात्रा में इसका सेवन करना अच्छा होता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना आपको पथरी की समस्या में जकड़ सकता है।
