Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के आगे टेके घुटने

खेल
पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के आगे टेके घुटने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला और इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया को 189 रनों ढेर कर दिया। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय टीम के बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। इस खराब शुरूआत के कारण मैच भारत की पकड़ से दूर होता दिखा लेकिन शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज ने पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव शून्य पर,विराट कोहली 4 रन पर और इशान किशन 3 रन ही बना सके। इतना कम स्कोर का पीछा करना भारतीय टीम के लिए मुश्किल नजर आ रहा है।

यह Actress हैं 517 Crore की मालकिन

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र खिलाड़ी मिचेल मार्च ने 65 बॉल पर 81 रनों पारी खेलकर टीम की लाज बचाई। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट तो रवींद्र जडेजा के खाते में दो विकेट मिले।  ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी पांच विकेट 20 रन के अंदर ही गंवा दिए। भारत में ऑस्ट्रेलिया टीम का जीत का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है और आज का मैच दोनों टीमों के निर्णायक था।


प्लेइंग इलेवन

भारत : हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क और सीन एबॉट