Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IND VS AUS: रोहित—विराट तोड़ देंगे ये रिकॉर्ड, तो गिल रचेंगे ये नया इतिहास

खेल
IND VS AUS: रोहित—विराट तोड़ देंगे ये रिकॉर्ड, तो गिल रचेंगे ये नया इतिहास

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है क्योंकि इसके बाद दोनों टीमों का आमना—सामना विश्व कप में होगा। 3 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था। इस सीरीज में कई ऐसे रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे जो एक नया किर्तिमान होगा। टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने शानदार मौका है। 

Doctor ने किया अनोखा चमत्कार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन के नाम सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 9 शतक जड़े हैं। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम 8-8 शतक हैं लेकिन आज के मैच में दोनों खिलाड़ी शतक लगाते है तो वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 

शुभमन गिल इस साल वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहे है और इस वजह से 2023 की शुरुआत में 4 शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। वनडे एक दोहरा शतक, 2 शतक और एक टी-20 और एक टेस्ट में लगा चुके है। इस साल वे तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 14 मैच में 923 रन हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 1,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं। 

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिग के नाम है जिन्होंने 9 शतक और 15 अर्धशतक के मदद से 2,833 रन बनाए थे। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा कमजोर नजर आती है और इसी वजह से टीम को सावधानी के साथ खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया में तो वह ज्यादा मैच हारा ही है, लेकिन, घर में भी परिणाम है।