इस शादी में शामिल होने वाले मेहमनों को लेकर भी बहुत जबरदस्त तरीके से तैयारी की गयी है और उनके रूकने लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग की गयी है। देर शाम तक कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर पहुंच सकते है। इनमें करण जौहर, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली अक्षय कुमार और कपिल शर्मा जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इस शादी में अंबानी परिवार के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।
मेहंदी की रस्म में कटरीना के हाथों में लगने वाली मेहंदी दुनिया भर में प्रसिद्व सोजत की मेहंदी महंगाई गयी है। इस मेहंदी की चमक दुनिया भर में प्रसिद्व है और कटरीना के लिए खास ऑर्गेनिक मेहंदी तैयार की गई है। मेहंदी के कोन तैयार करने में भी किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। इस शादी में शामिल महिला मेहमानों के हाथों में भी यह मेहंदी रचेगी।
इस शादी का कार्ड त्रिनेत्र गणेश मंदिर में कटरीना कैफ और विकी देने के लिये जा सकते है और साथ में दर्शन करके उनका आशिर्वाद भी लेंगे। इसके साथ मेहमानों के लिये रणथम्भौर किला और जंगल की सफारी करने का भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
