Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पवार की पावर पॉलिटिक्स: इस्तीफा देकर चली ये बड़ी चाल, आत्मकथा से खुला सबका राज

देश विदेश
पवार की पावर पॉलिटिक्स: इस्तीफा देकर चली ये बड़ी चाल, आत्मकथा से खुला सबका राज

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बहुत बड़ा फैसला किया है। एनसीपी के गठन के बाद से पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और पहली बार वह अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया तो कई बाते सामने आने लगी। इस फैसले से पहले पवार ने अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ का विमोचन भी किया। इस आत्मकथा में उन्होंने सभी दलों के साथ जो बाते हुई उनका भी खुलासा किया है। इसके बाद चर्चा हो रही है कि एनसीपी का नया अध्यक्ष कौन होगा।

पवार ने अपनी आत्मकथा में पीएम मोदी के साथ रिश्तों की इतनी चर्चा होती है। लेकिन हमारा रिश्ता 2004 से 2014 तक एक ब्रिज का काम करते रहे। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे और केंद्र की सत्ताधारी कांग्रेस से संबंध अच्छे नहीं थे। इसके लिए मुझे जिम्मेदारी दी गई तो मैंने उस समय के सीएम मोदी से बात करी तो उनकी सच्चाई मुझे पता चली। अजित पवार ने जब 2019 में बगावत कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाया तो शरद पवार ने इसका भी खुलासा किया है।

उद्धव ने हार मानी
आत्मकथा में कहा जब शिवसेना में बगावत हुई तो लगा उद्धव ठाकरे इस मुश्किल घड़ी में अच्छे से लड़ेंगे। लेकिन बिना संघर्ष किए उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। महाविकास अघाड़ी की सत्ता को खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगा। शिवसेना में बगावत होगी हमने कभी नहीं सोचा था।

कांग्रेस में अहंकार
पनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से करने वाले शरद पवार ने कहा जब उन्होंने सबसे पहले सोनिया गांधी के विदेशी होने का मुद्दा उठाया तोउन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। हमने जब बीजेपी के खिलाफ महाविका अघाड़ी गठबंधन बनाया तो उस समय कांग्रेस ने अहंकारी रवैया अपनाया था। कांग्रेस को डर था कि शिवसेना के साथ आने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Sharad Pawar के बाद NCP का Boss कौन

एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन
पवार के इस्तीफे के बाद अजित पवार और सुप्रिया सुले के नाम की चर्चा हो रही है। लेकिन इस रेस में अजित पवार का नाम सबसे आगे चल रहा है क्योंकि उनके पास विधायकों के साथ अन्य नेताओं का अच्छा समर्थन है। लेकिन छगन भुजबल ने अभी थोड़ा इतंजार करने का संदेश दिया है। दोनों नेताओं को एक साथ रखने के लिए सुप्रिया को राष्ट्रिय अध्यक्ष तो अजित को महाराष्ट्र की कमान देने पर विचार किया जा रहा है।