सामना में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े किये है कि कांग्रेस के लोग कांग्रेस का गला दबा रहे हैं। शिवसेना ने आगे लिखा,'गुलाम नबी आजाद ने 2024 के चुनाव में कांग्रेस की खराब होने का दावा किया है। आज की स्थिति कायम रही तो कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक ही होगा।
कांग्रेस को केंद्र से मोदी सरकार को हटना है तो 2024 के लोकसभा चुनावों में 100 का आंकड़ा पार नहीं किया तो राष्ट्रीय स्तर पर कुछ बदलाव नहीं होगा। इसलिए भाजपा को कांग्रेस ही रोक सकती है।
अनेक राज्यों में आज भी कांग्रेस के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया है इस लिये कांग्रेस को इस बात की चिंता करनी होगी कि किस कारण से नेता उसे छोड़कर जा रहे हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को यह दिखाना होगा कि वह पूरी ताकत के साथ वापसी कर रही है।
