बिहार में इन दिनों शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार घट रही है और इसके कारण सभी लोग इसका विरोध कर रहे है। रविवार को पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चल गया और करीब 3 मिनट तक चलता रहा। अश्लील वीडियो चला उस समय पैसेंजर्स की भारी भीड़ थी। TV पर अश्लील वीडियो का टेलीकास्ट हुआ तो इस बात का पता स्टेशन मैनेजर को नहीं थी। इस बात की जानकारी प्लेटफॉर्म पर मौजूद पैसेंजर्स ने दी और इसके बाद अश्लील फिल्म बंद हुई।
Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना
लेकिन तब तक बहुत देर हो गई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जांच की गई और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई। यह मामला शांत हुआ उससे पहले इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने तो सबको हिलाकर रख दिया। बिहार की राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और आरोपी की पहचान की जा रही है।
