लिव इन पार्टनर की हत्या जैसी घटनाएं अब देश के हर एरिया में देखने को मिल रही है। इन हत्याओं के पीछे पार्टनर के अवैधा संबंध होते है जिसके कारण वह हत्या जैसी घटना को आसानी से अंजाम दे देते है। हाल ही में मुंबई में लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया।
दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस भी इस हत्याकांड के आगे शर्मसार हो गया। लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और पेड़ काटने वाली मशीन से कई टूकड़ों में काट दिया। बदबू से बचने के लिए उसने शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह घटना मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की बताई जा रही है। आरोपी की उम्र 56 साल थी और वह अपनी लिव इन पार्टनर जो 35 साल की थी उसके साथ लंबे समय से रह रहा था। कुछ दिनों से फ्लैट से बदबू आने लगी तो इस बात की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दे दी।
PK Mast in Navtej TV Newsroom | Rajasthan | Rajasthan Police |
सूचना मिलने पर पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया तो शव के कई टुकडे घर के अंदर देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना के बारे में पता किया। आरोपी ने बताया की उसका प्रेमिका के साथ झगड़ा हो गया था और गुस्से में हत्या कर दी। इसके बाद शव को कई टुकड़ों में काट दिया।
