सरकारी नियुक्तियों को लेकर सिद्धू और सीएम चन्नी के बीच जबरदस्त तनातनी चल रही है और हर बार कांग्रेस आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के लिए सिद्धू ऐसी मुसीबत बन गये है कि वह कब क्या कर दें इसको लेकर चिंता लगी रहती है। सिद्धू की अगर जरा सी बात नहीं मानी जाती तो वह सीधे पार्टी पर हमला करते है और पार्टी छोड़ने की धमकी देते हैं।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तालमेल बैठाना होगा क्योंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। राजनीति के जानकारों की माने तो पंजाब में सिद्धू के पास विधायक की संख्या ज्यादा है और इसी वजह से उनकी हर बात मानी जा रही है। अगर वह सिद्धू की बात नहीं मानती है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं जिसका नुकसान कांग्रेस को उठाना होगा क्योंकि कांग्रेस पहले कैप्टन को खो चुकी है।
